चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में पांच दिवसीय स्वयंसेवी कर्मी प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सभी प्रशिक्षकों को परेड,कराटे जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया गया. शुक्रवार की शाम एक रैली निकाली गई. यह रैली विद्यालय से सुभाष चौक होते हुए पुराना बाजार बिरसा चौक से होकर धर्मशाला रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

यह कार्यक्रम आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सेवादल शाखा के दिशा निर्देश में संचालित हो रहा है. शिविर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सैकड़ों सन्यासी और विद्यालय के शिक्षक,छात्र और विभिन्न राज्यों से आएं युवाओं ने सक्रिय रूप से शामिल हुए. रैली के पश्चात आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सदस्य सीएचसी पहुंचकर सीएचसी में इलाजरत मरीजों के बीच फल का वितरण किया.











