
जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्टील सिटी क्लब हाउस के द्वारा साकची प्रांगण में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वधान में एनुअल पिकनिक सह गेट टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यकर्म में कोल्हान समेत रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, घाटशिला, बहरागोड़ा के कई अनेकों फार्मासिस्ट ने भाग लिया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव मेंबर धर्मेंद्र सिंह, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रभारी सुमित दास ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन कोल्हान के अध्यक्ष के रूप में शत्रुघ्न राय एवं महासचिव गिरिजेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष देवकांत कुमार को चयन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश सचिव और कोल्हान प्रभारी के रूप में पीयूष चटर्जी को जिम्मेदारी दिया गया. इस कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव मेंबर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आगे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के तरफ से झारखंड में में जो काम हो रहा है उसके बारे में विस्तृत से जानकारी दिया जाएगा. आगे झारखंड में फार्मासिस्ट के बारे जो भी समस्या होगा उसका निष्पादन करने की कोशिश की जाएगा. इस अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि झारखंड में फर्जी फार्मासिस्ट का दवा दुकान का जो लिस्ट सरकार को उपलब्ध कराया गया है लेकिन उस पर अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हो रहा है. कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया. वही कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रशेखर सिंह, देव कांत कुमार ,राजेश पाल, शशि प्रसाद, प्रवीण कुमार राजू ,धीरेंद्र प्रसाद ,उमेश लाल, कुंदन कुमार सिंह, मानस मुखर्जी, नवीन कुमार, दीपक सिन्हा, अनिल साहू सहित कई फार्मासिस्ट का योगदान रहा.











