जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बागबेडा के सिद्धू कान्हू मैदान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और जिला परिषद सदस्य डॉक्टर कविता परमार ने किया. इस अवसर पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अतिथियों ने बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी आवश्यक बताया अतिथियों ने कहा की जेवियर स्कूल इस क्षेत्र में शिक्षा का जो अलख जगा रहा है वह सराहनीय और विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय है. स्वागत संबोधन विद्यालय समिति के सचिव रमन झा ने दिया.(नीचे भी पढ़े)

पुरस्कार वितरण समारोह में जेवियर स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह, साईं सरस्वती स्कूल के डायरेक्टर जे शुभम शामिल हुए और बच्चों को पुरस्कृत किया कार्यक्रम में आरजे वेलफेयर सोसाइटी की चेयर पर्सन पूनम झा डायरेक्टर रोहन झा रौशन झा, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, हिमांशु भारद्वाज, सीनियर कोऑर्डिनेटर सुमन शर्मा, आकांक्षा दुबे, स्नेहा, रेखा शर्मा, सिमरन, अलका, पीएन शर्मा,कमल कांत, श्वेता शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. बच्चों के लिए दौड़, बिस्कुट रेस, बैलून फोड़, शॉट पुट, कबड्डी, रेडी फॉर स्कूल रिले रेस जैसे अन्य कार्यक्रम था जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया. कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषक रमेश अग्निहोत्री, अलका और सिमरन ने किया.











