जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी. घटना शुक्रवार की रात तब घटी जब युवक एनएच-33 को पार कर रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया गया है. बताते हैं कि युवक एक होटल में काम करता था. वह सड़क पार कर रहा था. तब यह हादसा हुआ.












