
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर-ए-पंजाब चौक स्थित वी मार्ट मॉल में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. जहां पार्किंग एरिया में शुक्रवार रात खरीदारी करने आई महिलाओं के साथ हाथापाई हुई. हाथापाई स्थानीय एक युवक द्वारा की गई. घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है. महिलाएं हरिओम नगर की रहने वाली है. इस बीच पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने को लेकर महिलाओं की युवक से कहासुनी हो गई. जिसके बाद उग्र युवक ने महिलाओं के साथ हाथापाई करते हुए उनके साथ आए पुरुष के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को फौरन घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया. बताया जाता है मारपीट करने वाला युवक माझी टोला का रहने वाला है.











