अनिल कुमार / बोकारो : कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को तैयारी पूरी तरह से तैयारी रखने का निर्देश दिया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग फिलहाल तैयारी करते तो नहीं दिख रहा है. लेकिन आशंका के मद्देनजर लोग भी काफी जागरूक नजर आ रहे हैं. सदर अस्पताल में आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है. जिस कारण अस्पताल में भीड़ काफी देखी जा रही है. लेकिन इस दौरान लोगों में फिलहाल मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. लेकिन अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजन इससे बचने की बात जरूर कह रहे. बोकारो सदर अस्पताल के बगल में ऑक्सीजन पीएसए प्लांट लगाया गया है. जहां प्लांट पूरी तरह से ऑक्सीजन अस्पताल के वादों तक पहुंचा रहा है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
कोविड वार्ड को पूरी तरह से तैयार करने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है. बोकारो में फिलहाल एक भी कोरोना का मरीज नहीं है. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग को वार्ड उपकरण दवाई सहित अन्य बातों का ध्यान रखते हुए तैयारी का निर्देश दिया है. कुलदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व से बोकारो जिले में कोरोना को लेकर तैयारी थी. लेकिन वक्त बीतने के बाद कुछ शिथिलता जरूर है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
लेकिन उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी समय जिला कोरोना के संभावित खतरे को लेकर तैयार हो सके. मरीज के साथ आने वाले लोगों ने भी कहा कि हमें पूरी तरह से सुरक्षित रहने की जरूरत है और इसका ध्यान भी आने वाले समय में हम लोग रखने का काम करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी हमें नहीं हो.











