जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत सिंडिकेट कॉलोनी में मकान मालिक ने किरायेदार के साथ मारपीट की. जिसके बाद शुनिवार सुबह मकान मालिक ने किरायेदार के टेंपो में आग लगा दी. जिससे किरायेदार का टेंपो जलकर राख रही हो गया. वहीं टेंपो के मालिक राज कुमार बाग ने बताया कि उनके मकान मालिक भावेश महतो ने बीती रात उसके साथ गाली-ग्लौज और मारपीट किया था. जिसमें मकान मालिक किरायेदार से घर का किराया मांग रहा था. किरायेदार ने कई महीनों से मकान मालिक को किराया नहीं दिया था. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं मकान मालिक नशे में था. जिसके बाद शनिवार की सुबह उसने किरायेदार के ऑटों में आग लगा दी. वहीं किरायेदार का कहना है कि वह ऑटों किस्त पर लेकर चलाता था. ऑटो की किस्त भी अभी तक पूरी नहीं हुई है.












