जमशेदपुर : सामाजिक दायित्व के तहत शनिवार को सेफ्टी एवं ओएचएस जेडीसी की ओर से पटमदा प्रखंड स्थित वारुडीह प्राथमिक विद्यालय में एकदिवसीय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के बच्चे, महिला एवं बुजुर्गों ने आकर डॉक्टर एसएस बिश्वास और डॉक्टर संदीप कुमार से अपने स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी बतायी एवं ओएचएस से गये डॉक्टरों ने उनका निरीक्षण कर उचित दवाइयां निःशुल्क वितरण की। इस अवसर पर सेफ्टी विभाग के जेडीसी की ओर से विधालय के बच्चों के बीच फल, चॉकलेट, मिठाई एवं विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जेडीसी चेयरमैन जेएस सिंह, विभागीय चीफ नीरज सिन्हा, संतोष सिंह, कमलेश तिवारी, राहुल सिन्हा, लाभ जी, बीके झा, राजकुमार, चन्द्रदीप, रवि प्रकाश एवं विभाग के अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व में भी सेफ्टी विभाग के जेडीसी के द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। विभागीय चीफ एवं जेडीसी चेयरमैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।











