जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा मणिपाल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से सीएसआर के तहत शनिवार को सिदगोड़ा थाना को दो लैपटॉप और एक प्रिंटर प्रदान किया गया. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने ने मणिपाल ग्रुप को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मणिपाल ग्रुप द्वारा बहुत ही नेक काम किया गया है थाना को लैपटॉप और प्रिंटर देकर. एडवोकेट जय प्रकाश और कन्हैया उपाध्याय को धन्यवाद दिया गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उन्होंने कहा कि इसकी आवश्यकता न केवल थाने को होती है बल्कि इसका प्रयोग अन्य थानों के साथ मिलकर 3डी का भी काम किया जा सकेगा. यह लैपटॉप और प्रिंटर थाना के कार्य के लिए सौंपा गया है.












