चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कृष्णा विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के संस्थापक सदस्य सह कोल्हान प्रमंडल के पूर्व ट्रेजरी पदाधिकारी घासीराम बारिक का शनिवार की सुबह उड़िशा के बारीपादा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे. उनका पार्थिव शरीर चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित आवास पर दोपहर तक लाया जाएगा. यहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव आमलागोड़ा ले जाया जाएगा. यहां उनका अंतिम संस्कार होगा. विदित हो कि घासीराम बारिक सीपीआई के पूर्व अंचल सचिव राजकिशोर बारिक के बड़े भाई और विधायक समीर महंती के निजी सचिव विशाल बारिक के दादा हैं. उनके निधन से चाकुलिया और उनके गांव में शोक की लहर है.












