चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे लेम्पस परिसर में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र (धान क्रय केंद्र) का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने फीता काटकर किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से अब किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप धान के कीमत मिलेगा. धान क्रय केंद्र में धान देने से सरकार के निर्धारित मूल्य मिलेगा और किसानों को अधिक मुनाफा होगा. सरकार धान का समर्थन मूल्य 20.40 प्रति किलो रखा है, जबकि बोनस 10 रुपये देगी. उन्होंने कहा कि किसान धान क्रय केंद्र में ही धान बेचें इससे किसानों को मुनाफा होगा. (नीचे भी पढ़ें)
धान क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान बिचौलियो के हाथों औने-पौने कीमतों में धान ना बेचकर सीधे केन्द्र में धान बेचकर लाभान्वित होंगे. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, अक्षय महंती, रविन्द्र नाथ मिश्रा, सुनाराम हांसदा, गौतम दास, शतदल महतो, अभय महंती, बाप्पी नंदी, मिथुन कर, गाबला दत्त, राणा मल्लिक, लेम्पस कर्मी अरूण राय समेत अन्य उपस्थित थे.












