बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती कीर्तीश्री ने सोमवार को जिला के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उपाधीक्षक, सदर अस्पताल बोकारो, सभी उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित थे.समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में मानव संसाधन बल के स्वीकृत पद एवं इसके विरूद्ध कार्यरत बल तथा रिक्त पदों की स्थिति पर समीक्षा की गई.(नीचे भी पढ़े)

स्वास्थय विभाग अंतर्गत उक्त संस्थानों में रिक्त पदों को डीएमएफटी से शीघ्र भरने की आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश संबंधितों को दिया गया. इसके साथ ही जनवरी 2023 से जिला के सभी नौ माह के बच्चे को लगने वाला पोलियो की खुराक और खसरा उनमुलन कार्यक्रम के संबंध में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए इसके रोडमैप पर चर्चा की. सभी संबंधितों को ससमय कार्रवाई करने के आवश्यक निर्देश दिया.




