अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के दुकानदार की कुछ असामाजिक तत्वों ने पिटाई कर दी. दोपहर 11-30 बजे के करीब अचानक पहुंचे पांच-छह अपराधियों ने दिन-दहाड़े दुकान में घुस कर गुंडागर्दी दिखाते हुए दुकानदार जितेन्द्र नारायण गुप्ता से मारपीट की. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दुकानदार से 40 हजार रुपये रंगदारी की मांग की, जिसे दे पाने में दुकानदार ने असमर्थता जताई, इसके बाद अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पिटाई का लाइव विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
दुकानदार की रॉड से की गई पिटाई दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. हरला थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मीडिया से बात करते हुए हरला थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल विडियो की उन्हें जानकारी नहीं है. दो गुटों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट की उन्हें सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी लोग दोषी पाये जायेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.




