जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रिया गार्डन में मंगलवार को अपह्रृत सुनील पांडे के परिजनों ने हंगामा किया. आरोप है कि सुनील पांडे के परिजन प्रिया गार्डन पहुंचे. उन्हें जिन लोगों पर सुनील पांडे का अपहरण करने का शक है, उनके साथ मारपीट की. हंगामा की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इससे पहले भी परिजनों ने एसएसपी ऑफिस कार्यालय पर इस मामले को लेकर धरना दिया था. पुलिस ने समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया था. विदित हो कि उलीडीह निवासी सुनील पांडे न्यूवोको सीमेंट प्लांट में ठेकेदारी करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
वह 12 दिसंबर को सीमेंट प्लांट गए थे. वहां से वापस अब तक नहीं लौटे. परिजनों ने उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया है.परिजनों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी. परिजनों को फोन कर रंगदारी मांगी गई. इस मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस अब तक अपहरणकर्ताओं को न तो गिरफ्तार कर सकी है और ना ही सुनील पांडे का पता नहीं लगा सकी है. इस मामले में सुनील पांडेय की पीए मीनाक्षी भी लापता है.



