बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्टिंग क्लब जयपुरा द्वारा श्यामडिंगा मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. गोस्वामी ने कहा कि गांवों में सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं का खेलों के प्रति समर्पण काबिले-तारीफ है. अगर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो ये बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर खेड़ुआ पंचायत के मुखिया सुलेखा सिंह, पंचायत समिति सदस्य अमिताभ महापात्र, भाजयुमो पूर्व बड़सोल मंडल अध्यक्ष अभिजीत दास, गोपाल नायक, अनिमेष साव, संदीप पाल, शक्ति सिंह मुंडा, यादव पात्र, संदीप पुरी, गोपाल महापात्र, देवेंदु मिश्रा, पुष्पेंदु राणा, जगन्नाथ साव, अचिंत साव, अमरनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, उत्पल राणा, सुमन पाल, शुभ पाल समेत अन्य उपस्थित थे.



