जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों का आतंक जारी है. मंगलवार को कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएच एरिया स्थित क्वार्टर से 7 से 8 लाख रुपये के गहने एवं 30 हजार रुपये नगद की चोरी हो गये. प्रभावित क्वार्टर वासी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फिलहाल मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 1, क्वार्टर नंबर 168 L4 निवासी अहमद खान ने अपने घर 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के गहने एवं 30000 रुपये नगद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में अहमद खान ने बताया है कि उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने ओड़िशा गया था. आज शाम 4:30 बजे वे लोग वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है और उसमें रखे सामान बिखरे पड़े हैं. पता चला कि घर में रखे सारे जेवरात के साथ ही नगद 30000 रुपये भी गायब हैं. उन्होंने बताया कि गहनों की कीमत 7 से 8 लाख रुपये के आसपास होगी. कदमा पुलिस फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है.



