जमशेदपुर: झारखंड के सभी जिलों की 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया गया है. जिले के रियाजुद्दीन खान का जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाया गया है. सूचना के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान समिति के सदस्य के रुप में मनोनयन किया गया है. रियाजुद्दीन खान एक अनुभवी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता है.(नीचे भी पढ़े)
रियाजुद्दीन खान के मनोनयन से अल्पसंख्यक कल्याण संबंधित सभी मामलों में पारदर्शी तरीके से शोषित पीड़ित व गरीब जनता का काम होगा. विदित हो कि यह समिति अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का अध्ययन कर संवैधानिक तरीके से राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुरुप उनक समाधान करेगी. इसकी जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष आमिर सोहेल ने दी.



