जमशेदपुर : हरहर महादेव सेवा संघ ने सर्दी से बचाव के लिए अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल वितरण अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को जेम्को बस स्टैंड, दास नगर, भक्ति नगर, कैरेज कॉलोनी, बाबा कुटी, टीना खोली, बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, बिरसानगर जोन नंबर 5, जोन नंबर 6, जोन नंबर 8, जोन नंबर 11, बारीडीह मुखी बस्ती, 10 नंबर बस्ती मुखी समाज, सिदगोड़ा, कंचन नगर, ईस्टप्लांट बस्ती सहित कई अन्य इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए. हमें अपनी आय का एक निश्चित अंश सामाजिक सेवाओं में खर्च करना चाहिए. यह मान कर चलिए कि ऐसा करने वालों की जेब कभी खाली नहीं होती. इस बात को हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा हर काम ईश्वर की नजर में है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेन्द्र सिंह, पप्पू राव, महेश मिश्रा, टोनी सिंह, संतोष यादव, सूरज यादव, सोनू खान, जॉनी, राजकुमार सिंह, संतलाल पाठक, डी मनी, मुन्ना दीक्षित, त्रिनाथ मुखी, बिटटू मुखी, अखलेश मुखी, शुभम मुखी, सनी मुखी, जेक्की मुखी, सुदेश मुखी, भरत मुखी, संजय मुखी, रिंकू मुखी, विश्वनाथ मुखी, अजय मुखी, अन्नू श्रीवास्तव, सुबोध रविदास, मनोरंजन रविदास, सुरेश राम, भोला रविदास, अनूप रविदास के साथ हर-हर महादेव सेवा संघ के अखिलेश पांडेय, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, विक्रम ठाकुर, धीरज चौधरी, बिनोद भिरभरिया, कार्तिक जुमानी, पिंटू भिरभरिया, विक्की तारवे, सूरज चौबे, विवेक मिश्रा एवं अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.











