बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के मालुवा गांव निवासी प्रशांत दास पिछले 4 दिनों से लापता थे. आज उनके शव को तालाब से बरामद होने की सूचना पाकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मृतक के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली. पूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया और मृतक की पत्नी स्वाति दास और पिता बंकिम दास को ढांढस बंधाया.(नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही वे इस मामले को लेकर जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से दूरभाष पर बात कर उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की आग्रह किया.श्री षाडंगी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेंगे.मौके पर खंडामौदा के मुखिया पंचानन मुंडा, कालीपद पाल,भगवान माहती,शिव माहती समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



