जमशेदपुर: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा बारीडीह में गुरु गोविंद सिंह जी का 357 वां का प्रकाश पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा. पिछले कई दिनों से प्रभात फेरी निकालकर गुरु जी का संदेश दिया जा रहा है.
मराठी गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सुखविंदर सिंह ने बताया कि लोगों को खंडे की पाहुल छकने का भी आग्रह किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत का रंग रोगन और सफाई का काम पूरा हो गया है और पाठ की लड़ी चल रही है. सृष्टि गार्डन निवासी सतपाल सिंह की ओर से रखे गए पाठ का भोग गुरुवार को डाला जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
इसके उपरांत हैप्पी सिंह का जत्था कीर्तन गायन करेगा तथा बाबा निरंजन सिंह दुनिया के समस्त जीवों के कल्याण की अरदास करेंगे. पूर्व प्रधान सरदार तरसेम सिंह एवं ट्रस्टी सरदार अमरजीत सिंह राजा के योगदान के मद्देनजर सम्मानित भी किया जाएगा. इसे सफल बनाने में कुलविंदर सिंह संदीप सिंह कुलदीप सिंह सुखबिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अमरपाल सिंह सविंदर सिंह अवतार सिंह जसपाल सिंह अवतार सिंह सोखी, बलदेव सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर कौर, मनजीत कौर, निर्मल कौर, मनदीप कौर, दलजीत कौर आदि लगे हुए हैं



