जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर के युवक को जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है . बारीनगर के शर्मा प्लॉट में रहने वाले सरफराज पर जानलेवा हमला किया गया है . बतौर सरफराज वह 27 दिसंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे अपने दोस्त आमिर हसन से मिलने गया हुआ था .इसी दौरान सरफराज अहमद उर्फ मंकी और वसीम उर्फ बालू अपनी स्कूटी(जेएचओ5एयू2936) से ऊपर बस्ती बारीनगर पहुंचे और अचानक से सरफराज पर हमला बोल दिया . इससे पहले की सरफराज कुछ समझ पाता मंकी ने उसके गले में बेल्ट फंसा दी और सरफराज को खींचने लगा . इस दौरान सरफराज ने खुद को किसी तरह छुड़ाया पर इसके बाद सरफराज अहमद ने उसे देशी पिस्तोल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी . इसके बाद मंकी ने अपने दोस्तों को फोन करके बुलाया. शकिल सैफी , समसुल आफरीन , हसनैन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और सरफराज के साथ मारपीट की. (नीचे भी पढ़ें)
मारपीट के दौरान ही सरफराज के दोस्त आमिर हसन ने फोन पर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही मंकी और उसके साथी वहां से भाग गये, पर बालू को गिरफ्तार कर लिया गया है. भागने के दौरान वे लोग सरफराज के गले से हेडफोन चुराकर भाग गए. सरफराज के अनुसार हेडफोन की कीमत 5000 रुपए थी . पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सरफराज को मारपीट में काफी चोटें आई है. उसके हाथ, कंधा और सीने पर चोट लगी है . बतौर सरफराज उसे जान से मारने की धमकी सरफराज पहले दे चुका है. जिसकी शिकायत उसने 26 दिसंबर को टेल्को थाने में की थी. सरफराज के अनुसार अगर आने वाले समय में उसके साथ कोई घटना घटती है तो इसके लिए गुलफाम गैंग और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगी.



