जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में बुधवार को स्टेशन प्लेटफॉर्म में यात्रियों के ठहराव के लिए अपर श्रेणी, प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के वेटिंग हॉल का शुभारंभ हुआ. टाटानगर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उपक्रम के तहत आज हुई शुरुआत से यात्रियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को टाटानगर स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति एवं रेल प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ ही रेल कर्मचारियों की मौजूदगी में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियों के वेटिंग हॉल का फीता काट कर उद्घाटन किया गया. इनके लिए यात्रियों से मिनिमम चार्ज लिये जायेंगे. इनमें यात्री प्रति घंटे 15 रुपये शुल्क अदा कर तीनों श्रेणियों का लुत्फ उठा सकेंगे. इतना ही नहीं यहां यात्रियों को स्वच्छता एवं केबिन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी.



