जमशेदपुर : जमशेदपुर में नये साल के आगमन को लेकर होने वाली भीड़ को देखते हुए नो इंट्री का समय तय कर दिया गया है. वहीं, जुबिलि पार्क में गाड़ियों की इंट्री को रोक दिाय गया है. इसको लेकर दो अलग-अलग आदेश जारी किया गया है, जिसमें उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और ट्राफिक डीएसपी कमल किशोर ने हस्ताक्षर किये है. (नीचे भी पढ़ें)
31 दिसंबर और 1 जनवरी को लागू रहेगा नो इंट्री
नये साल को देखते हुए 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात दो बजे तक नो इंट्री रहेगी. इसके अलावा 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक नो इंट्री रहेगी. इस दौरान बसों को छोड़कर कोई भी बड़ा वाहन का परिचालन नहीं हो सकेगा. 31 दिसंबर, 01 एवं 02 जनवरी को जुबिली पार्क में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव द्वारा नव वर्ष के आगमन के अवसर पर 31 दिसंबर, 1 जनवरी और 2 जनवरी को जुबिली पार्क में वाहनों का प्रवेश वर्जित रखने का आदेश दिया गया है. जारी आदेश में उन्होंने कहा कि नववर्ष के शुभ आगमन के अवसर पर जुबली पार्क में उत्सव एवं पिकनिक मनाने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों का आना जाना दिनभर लगा रहता है. यातायात् व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को सुगम तथा सुचारु बनाये रखने के लिए तीन दिनों तक जुबली पार्क में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.



