सरायकेला : कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार को सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि बीते 19 दिसंबर को कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टर पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला के कार्यकारी अध्यक्ष के पोस्टर में लगी तस्वीर पर कालिख पोता था और एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. (नीचे भी पढ़ें)

इतना ही नहीं अनामिका सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी की थी. इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के अंदर उनका पक्ष मांगा है. माना जा रहा है कि अनामिका सरकार के खिलाफ पार्टी कड़े कदम उठा सकती है. अनामिका सरकार पर मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम पर भयादोहन के भी आरोप लगे हैं.



