जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर सिस्टम जेडीसी के कर्मचारियों और सदस्यों की तरफ से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम और डिमना विलेज गेरुआ का दौरा किया गया. वहां रह रहे ओल्ड एज होम की सभी माताओं एवं बहनों को कंबल फल तथा उनकी जरूरत की सामग्री दी गई. इस कार्यक्रम में टीएसआरडीएस टाटा स्टील का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा पावर सिस्टम के सभी कमेटी मेंबरों ने वहां रह रहे माताओं से उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पावर सिस्टम के सभी कमेटी मेंबरों ने सराहनीय भूमिका निभाई. इस मौके पर जेडीसी चेयरमैन आरएस चौहान, एचआरआइआर अधिकारी सना सरोवर और कमेटी मेंबर शेषनाथ सिंह, पीके चौधरी, विमल कुमार, दीप कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुमन पांडे, नरेंद्र सिंह ,पारितोष सिंह तथा सीएसपी सिंह मौजूद थे.



