जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर गुरुवार शाम केक काट कर खुशियां मनाईं. साकची स्थित पार्टी के जिला संपर्क कार्यालय में संध्या 7 बजे से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं को पिक बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित कर केक काट कर व मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुमन महतो, वरिष्ठ पार्टी नेता वीर सिंह सुरीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, शैलेंद्र मैथी, अरुण प्रसाद, राज लकड़ा, अजय रजक, इंद्रजीत घोष, राजा सिंह, मो समज अंसारी, कालू गोराई, बाली मार्डी, दुर्गा देवी, रजनी देवी, गुरमीत सिंह गिल, रानू मंडल, पिंटू लाल आदि भी उपस्थित रहे.



