आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने 31 दिसंबर की देर शाम जेएस टावर में महिलाओं संग पुराने वर्ष की विदाई और केक काट नव वर्ष 2023 का स्वागत किया. इस समारोह में 50 से अधिक महिलाएं एकत्र हुए थी जो अपने 2022 की खट्टे मीठे यादों को शब्दों और शेरो शायरी, कविताएं एवं गीतों के साथ शेयर कीं वहीं नववर्ष का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर स्थानीय ओर्केस्ट्रा की टीम भी संगत करने आई हुई थी. अंत में महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाई और पुए पकवान का लुत्फ उठाया.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में रीना कुमारी, रूबी कुमारी, बबली त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, सुमित्रा देवी, जीरा देवी, उषा देवी, संगीता शर्मा, नीलम सिन्हा, कमलावती देवी, रूबी शर्मा, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राखी शर्मा, वीणापाणी, सुषमा देवी, रिंकू कुमारी, विशाखा देवी, राजलक्ष्मी, गुड़िया सिंह, पुष्पा, नूतन कुमारी, पूनम जयसवाल, आशा चौधरी, पूनम तिवारी, पप्पी नाग, शिल्पी सिंह, सुमन श्रीवास्तव, रीता प्रसाद, सोमा अखौरी आदि महिलाएं शामिल रहीं.











