जमशेदपुर: झामुमो के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन को राज्य सरकार ने 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति का सदस्य बनाया है. यह जानकारी मिलते ही जमशेदपुर में झामुमो नेताओं में खुशी का माहौल है. साकची स्थित झामुमो के संपर्क कार्यालय में शनिवार को शेख बदरुद्दीन को सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
झामुमो के नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल निर्मल भट्टाचार्जी, सरफराज हुसैन, अरुण प्रसाद उपाध्याय, शैलेंद्र मैथी, फैयाज खान, समद अंसारी, कालू गोराई, राज लाकड़ा, प्रीतम अजीत आदि मौजूद थे.












