• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand Jamshedpur : जयंती पर याद किये गये युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा-स्व प्रदीप मिश्र के आदर्शों को अपनायें, हम जनता के दिल में जगह बनाते हैं, बोर्ड पर नाम लिखवाने का शौक नहीं, राज्य सरकार के सभी कर्मियों को भी स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने की घोषणा

January 7, 2023
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई में शनिवार को युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व प्रदीप मिश्र की 61वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकटस्थ प्रदीप मिश्रा चौक पर आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता स्व मिश्र के अग्रज परमात्मा नंद मिश्र ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित थे. अतिथियों ने अन्य गणमान्य लोगों ने स्व प्रदीप मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्व प्रदीप मिश्र भेदभाव की भावना से ऊपर उठ कर सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे. उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनकल्याण की भावना से कार्य करने की जरूरत है. जुगसलाई फाटक के पास नवनिर्मित पुल (आरओबी) के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर श्रेय लेने की होड़ मची है. भाजपाइयों ने जल्दबाजी में खरमास में अभिनंदन समारोह तक कर डाला. लेकिन हम जनता के दिलों में जगह बनाते हैं, हमें बोर्ड पर नाम लिखवाने का शौक नहीं है. उन्होंने बताया कि पुल पर अभी विद्युतीकरण किया जाना है. इसके लिए 54 लाख का बजट तैयार किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पर जाली भी लगायी जानी है. उसके बाद पुल का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

स्टेशन पुल से टाटा पिग्मेंट गेट तक होगा सड़क का चौड़ीकरण, जुगसलाई में बनेगा फायर स्टेशन : बन्ना गुप्ता
मंत्री बन्ना गुप्ता ने समारोह में विभिन्न घोषणाएं भी की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है. इसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवा से जोड़ा जायेगा. यदि बड़े अस्पताल में इलाज के बाद भी जरूरत पड़ी तो उनकी मदद की जायेगी. इसके लिए आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. श्री गुप्ता ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज से लेकर टाटा पिग्मेंट गेट तक मेन रोड का चौड़ीकरण होगा. इस क्रम में गरीबों और यहां रोजी-रोजगार करनेवाले लोगों के पुनर्वास का भी ख्याल रखा जायेगा. दूसरी ओर पार्वती घाट से जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी होते हुए सड़क का निर्माण कराया जायेगा, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके. इसके अलावा जुगसलाई में अगलगी की समस्या को देखते हुए यहां एक फायर स्टेशन की स्थापना की भी योजना है. (नीचे भी पढ़ें)

सच्चाई छुप नहीं सकती … : मंगल कालिंदी
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने स्व प्रदीप मिश्र के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि जुगसलाई में भाजपा श्रेय लेने की राजनीति कर रही है. जुगसलाई फाटक के पास आरओबी निर्माण के लिए किसने आंदोलन किया, किसने इसके निर्माण की दिशा में पहल की, यह किसी से छुपा नहीं है. भाजपाई जानते हैं कि पुल के उद्घाटन समारोह में उन्हें जगह नहीं मिलने वाली है. इसलिए श्रेय लेने की होड़ में अभिनंदन समारोह कर डाला. लेकिन सच्चाई छुपने वाली नहीं है. इस पर उन्होंने कहा-सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के वसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती ‘कमल’ के फूलों से. साथ ही श्री कालिंदी ने प्रदीप मिश्र के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करवाने की घोषणा की. (नीचे भी पढ़ें)

आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) को पहले गंगाजल से पवित्र करेंगे : आनंद बिहारी दुबे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि स्व प्रदीप मिश्र सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे. उनके आदर्श हमारे लिए अनुकरणीय हैं. लेकिन जुगसलाई में अब राजनीति कुछ अलग ही है. हिंदुत्व की दुहाई देने वाले खरमास में यहां आरओबी निर्माण को लेकर अभिनंदन समारोह करते हैं. सूर्य दक्षिणायन होते हैं, तो कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता, सूर्यदेव के उत्तरायण होने का इंतजार किया जाता है. उन्होंने कहा कि श्रेय लेने की राजनीति के तहत ऐसा किया गया. अतः आरओबी पर प्रकाश व्यवस्था समेत संपूर्ण कार्य पूरे होने के बाद उद्घाटन से पूर्व गंगाजल छिड़क कर पवित्र किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

बहुजन हिताय को समर्पित थे प्रदीप मिश्र : रघुनाथ पांडेय
समारोह को जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्व प्रदीप मिश्र बहुजन हिताय को समर्पित थे. उनके आदर्शों का अनुकरण कर समाज, राज्य और देश के विकास की दिशा में आगे आना होगा. समारोह का संचालन परमात्मा नंद मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डीके मिश्र ने किया. इस अवसर पर श्रीकांत मिश्र, बीडी सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, गौतम पांडेय, तारकेश्वर दुबे, सुरेश सिंह, उमाकांत मिश्र, अरविंद मिश्र, अमित मिश्र, अनिल सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural sad news : चाकुलिया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय मोहंती का निधन, विधायक समीर मोहंती ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur rural sad news : चाकुलिया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय मोहंती का निधन, विधायक समीर मोहंती ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 20, 2026
Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण
खबर

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

November 20, 2026
Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
खबर

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

November 20, 2026
Next Post
amit shah tips for jharkhand bjp – झारखंड भाजपा की कोर कमेटी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, साफ संदेश-आपसी टकराव छोड़े, मिशन 2024 में लगे नेता, निजी टकराव बरदाश्त नहीं होगी

amit shah tips for jharkhand bjp - झारखंड भाजपा की कोर कमेटी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, साफ संदेश-आपसी टकराव छोड़े, मिशन 2024 में लगे नेता, निजी टकराव बरदाश्त नहीं होगी

Cricket big news- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड परिसर में महिला क्रिकेटर बेलिंडा ने खुद की मूर्ति का किया अनावरण, जाने कौन है महिला क्रिकेटर क्लार्क

jharkhand bjp ajsu meeting - आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो मिले गृह मंत्री अमित शाह से, भाजपा के साथ लड़ेगी आजसू, सहयोगी दल के नाते मांगी सीटें, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुक्रवार को सुबह आठ...

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

रांची / जमशेदपुर : झारखंड के रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के...

Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

by Sharp Bharat
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में...

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिधार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे।...

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की संयुक्त सर्वोच्च...

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस...

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी...

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में वाहन सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों ने सख्ती दिखाई....

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News