रांची: कैश कांड में झारखंड के तीनों कांग्रेसी विधायक को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है. भेजे गए नोटिस में इरफान अंसारी को 13, राजेश कच्छप को 16 व नमन विक्सल कोंगाडी को 17 जनवरी को ईडी रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. तीनों से अलग अलग तिथियों में ईडी के अधिकारी कैशकांड में पूछताछ करेंगे. विदित हो कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में तीनों विधायक की एसयूवी गाड़ी से 50 लाख कैश बरामद किया था.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में बेरमो के कांग्रेस विधायक अनुप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व नमन विक्सल कोंगाड़ी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करायी थी. तीनों विधायकों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निरोधक व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कराया था.





