रांची : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है. अंबा प्रसाद के सील किए गए आवास के बाहर लगाए गए टेंट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे. दोनों नेताओं ने टेंट में पहुंचकर अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनके प्रति पार्टी का समर्थन जाहिर किया. इस दौरान सील आवास के बाहर टेंट में ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. खास बात यह रही कि नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा के साथ नाश्ते का दौर भी चला. टेंट में ही नेताओं ने लिट्टी-चोखा का नाश्ता किया. आपको बता दें कि भवन निर्माण विभाग द्वारा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का मकान रांची में खाली करा दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके आवास को एक आइएएस अधिकारी को आवंटित कर दिया गया है. पूर्व विधायक के सामानों को बाहर फेंक दिया गया था. इसको देखते हुए अंबा प्रसाद अपने आवास के बाहर ही टेंट लगाकर धरना पर बैठ गयी है. इसके समर्थन में अब पूरा कांग्रेस आ गया है और अपने ही सरकार के नुमाइंदों के खिलाफ आवाज बुलंद कर दिया है.












