जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में वन भोज का आयोजन किया गया. लजीज व्यंजन के साथ-साथ खेलकूद और भरपूर मस्ती क्षत्रानियों ने की. विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. म्यूजिकल चेयर रेस में सरिता आदित्यपुर से प्रथम और निशा सिंह मानगो से द्वितीय रहीं. मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में अल्का सिंह, संगीता सिंह और रेणु सिंह विजेता रहीं. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, उपाध्यक्ष गिनू सिंह और ललिता सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. 15 विभिन्न इकाइयों की क्षत्रानियां इस वन भोज में शामिल थीं.



