जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका के चाकड़ी गांव में आगाज़ संस्था की ओर से 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. संस्था के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए चाकड़ी गांव में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किये. कम्बल वितरण में मुख्य रूप से पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक संजीव सरदार ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगाज़ संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सरहाना भी की. उन्होंने संस्था के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जन सेवा के कार्यो में वे हमेशा संस्था के साथ रहेंगे और भविष्य में संस्था को हर संभव मदद भी करेंगे. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष सर्दियों में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जाता है. चाकड़ी के बाद दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी संस्था की ओर से जन सेवा के कार्य जारी रहेंगे. आज के इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह इंदर, हरविंदर सिंह, अमनजोत सिंह लाल, संतोख सिंह डैनी, देवेंद्र सिंह सेहरी, रवि सिंह, राजवीर भाटिया, समाजसेवी सलमान खुर्शीद, नमिता दास व सागरिका सरदार ने भी सहयोग किया.




