जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही भुइयांडीह ग्वालाबस्ती की रहने वाली एक महिला की बाइक को साकची में रविवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर में महिला और उसके दो बच्चे प्रिंस और पीहू घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर राजेश भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. रिंकू ने बताया कि उसे चक्रधरपुर जाना था. इसके लिए वह ट्रेन पकड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी.(नीचे भी पढ़े)
अपने एक परिचित की बाइक पर बैठ कर वह जा रही थी. तभी साकची के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. महिला यह नहीं बता पा रही है कि किस वाहन ने टक्कर मारी और कैसे हादसा हुआ. हादसा होते ही वह बेहोश हो गई थी. अस्पताल में इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है. महिला अपने घायल बच्चों को इमरजेंसी में भीड़ से उठा कर बाहर धूप में लेटा देती थी. लेकिन, डाक्टरों ने उसे समझाया और फिर दोनों बच्चों को अंदर बेड पर पहुंचाया गया.



