जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास एक अधेड़ का शव मिला है. अधेड़ की उम्र 50 के आसपास बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने रविवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर उन्हें सूचना दी थी.(नीचे भी पढ़े)
इसी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. माना जा रहा है कि इधर बीच ठंड बढ़ गई है और ठंड के चलते अधेड़ की मौत हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि मानगो चौक पर यह अधेड़ व्यक्ति आग तापने पहुंचा था और उसी वक्त गिरकर इसकी मौत हुई.




