जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित श्री श्री परशुराम शक्ति सेना ने जुगसलाई में नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज का नाम शहीद किशन दुबे के नाम पर रखने की मांग की है. परशुराम शक्ति सेना के एक प्रतिनिधिमण्डल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर उनके समक्ष यह मांग रखी. (नीचे भी पढ़ें)
नगर की संस्था श्री श्री परशुराम शक्ति सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उनसे संगठन की ओर से जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का नाम जमशेदपुर के लाल शहीद किशन दुबे के नाम पर रखने एवं ओवर ब्रिज के निकट ही शहीद किशन दुबे की प्रतिमा भी स्थापित करने की मांग की गई. इस अवसर पर श्री परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पाण्डेय, रंजीत झा, सुधीर मिश्रा, दीपक पाण्डेय, सौरभ पाठक, ब्रजेश मिश्रा, अमित गुप्ता, सुमित कुमार, राकेश गुप्ता, अमृत एवं शहीद किशन दुबे के परिजन शामिल थे.




