जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बाग-ए जमशेद के पास रविवार की दोपहर एक बाइक और कार में हुई टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पुलिस ने टीएमएच में भर्ती कराया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिवार के लोगों के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और कार को बरामद कर लिया है. साथ ही बाइक चालक का पता पुलिस बाइक नंबर के माध्यम से लगाने का काम कर रही है. टीएमएच से मिली जानकारी के नुसार बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद सड़क जाम होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्रेन से बाइक और कार को हटाया.




