सरायकेला : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी ब्रजमोहन यादव एवं पर्यवेक्षक श्रवण कुमार महतो की देखरेख में संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से कौशिक गांगुली को संघ का जिलाध्यक्ष एवं मंगल सिंह बेसरा को सचिव मनोनीत किया गया. वहीं कल्याण राय को जिला उपाध्यक्ष, संतोष महतो को संगठन सचिव, घनश्याम महतो को कोल्हान प्रभारी, बिराजमय मंडल को कोषाध्यक्ष, पंचू मार्डी को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि श्रवण कुमार महतो को प्रवक्ता, दलगोविंद नायक एवं बिचित्रानंद प्रधान को आइटी सेल प्रभारी मनोनीत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा शिक्षकों की बैठक में सरकारी कर्मियों की सेवा काल 62 वर्ष करने, पुनरीक्षित वेतनमान, अंतर ज़िला स्थानांतरण, 18 दिन का सीएल, शिक्षकों की एनजीओ से मुक्ति, झारखंड में 8‐ 45 बजे से 4 बजे तक स्कूल में रहने का आदेश निरस्त करने, एनएसडीएल से पैसा वापस कराने जैसी मांगें भी की गयीं. मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशिक गागुली ने कहा कि संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं एकजुटता की आवश्यकता है. संगठन को नाम से नहीं बल्कि काम से चलाया जाता है. शिक्षा एवं शिक्षक हित में ये संघ हमेशा तत्परता के साथ काम करता रहेगा. इस दौरान मुख्य रूप से मित्र सोरेन, मधुसूदन रजवार, यदुनाथ सिंह मुंडा, रंजीत कुमार रविदास, सुशील कुमार महतो, बिपिन बिहारी महतो, गणेश रविदास, अमिताभ स्वांसी, अनूप दत्ता, कृष्णा सिंह मुंडा उमेश प्रमाणिक सुदीप मुखर्जी, दीपक सिंहदेव, नयनमणि दास, नरेश मांझी, प्रकाश स्वांसी, प्रदीप मांझी, तन्मय राय एवं महिला कोषांग से मुंगली सोरेन, बिपुल भेंगरा एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपास्थित थे.




