चाकुलिया के जुगितुपा पंचायत के मिश्रिकाटा पंचायत भवन परिसर में रविवार को राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. शिविर में 11 डॉक्टरों ने 525 लोगों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी. साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी गई. स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच और रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा थी. पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने 152 नेत्र रोगियों का नेत्र जांच की. मोतियाबिंद से ग्रस्त 48 नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा. इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा किया गया. विगत 1 वर्ष के दौरान 30 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों जरूरतमंद मरीजों का इलाज संभव हुआ है. पद्मश्री जमुना टुडू और ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया.पद्मश्री जमुना टुडू और जुगीतुपा पंचायत के ग्राम प्रधानों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और पंडित रघुनाथ मुर्मू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया..(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि डॉ गोस्वामी ने इस क्षेत्र के गरीब लोगों की कठिनाइयों को महसूस किया और बड़े शहरों से अनुभवी चिकित्सकों को लाकर गरीब मरीजों का बेहतर इलाज कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी हैकार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि गांवों में रहने वाले गरीब लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास की उक्ति ‘ परहित सम धरम नहीं भाई ‘ को चरितार्थ करते हुए गरीबों की सेवा भाव से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहे हैं. स्वास्थ्य शिविरों के सफल आयोजन में युवाओं की अदभुत भूमिका है. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शम्भुनाथ मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा , पूर्व मुखिया जयराम हेंब्रम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, मथुर महतो, कल्याण महांती, सचिंद्रनाथ पाल, विजय महतो, उत्तम मुर्मू समेत अन्य ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक ने किया.जांच शिविर में डॉ पी सी हेम्ब्रम, डॉ चम्पाई सोरेन, डॉ साजन सिंहा, डॉ एन आर सिंह, डॉ किरण सिंह, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ नवीन लोधा , डॉ अर्चना गिरि, डॉ शान्तनु महापात्रा , डॉ प्रकाश राय और पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी.इस अवसर पर जवाहर लाल गोप, लक्ष्मण हेंब्रम, चंडी गोप, परिमल दास, मिंटू नंदी, मुरली दास, सागेन मुर्मू, स्वपन मुर्मू, बबलू मुर्मू, सन्तोष गोप, गोपाल सरदार, कान्हुराम महतो, डोमन मांडी, शिवशंकर टुडू, पूर्णचंद्र हेंब्रम, बुलाई मुर्मू, मंगल मुर्मू, सागर मांडी, मदन मोहन मांडी, सुनील टुडू, पानी टुडू, गीता सोरेन, सोमबारी मुर्मू, रायमनी टुडू, रानी मांडी, सेता मांडी, माधो टुडू, काजोल हांसदा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



