जमशेदपुर: मानगो के रोड नंबर 16 तेजाब कंपनी के पास जर्जर पोल से लोगों को परेशानी है. जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है. इससे लोग घायल हो सकते हैं. शार्प भारत में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने इसका संज्ञान लिया.(नीचे भी पढ़े)
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फौरन बिजली विभाग के अधिकारियों को बोल कर आदेश दिया कि इस जर्जर पोल को वहां से हटाया जाए और उसकी जगह नया पोल लगाया जाए. इसके बाद, रविवार को एसडीओ ने जर्जर पोल का जायजा लिया है. एसडीओ ने कहा है कि जल्द ही पोल हटाकर नया पोल लगाया जाएगा.



