चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित डाक बंगला परिसर में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की सांगठनिक बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक समीर महंती मौजूद थे. इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई. विधायक ने हेमंत सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं.(नीचे भी पढ़े)
गांव की समस्याओं को कार्यकर्ता चिन्हित करें और उनके समाधान का प्रयास करें. इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू, मुखिया मंजु टुडू, राकेश महंती, शिव चरण हांसदा, घनश्याम महतो,टुलु साव, डमन चंद्र माझी, गौतम दास, समीर दास, वार्ड पार्षद मुहम्मद गुलाब, बलराम महतो, पतित पावन दास,बिस्वजीत भोल,राकेश बारीक, कुंअर सोरेन, मिठू हांसदा, सकिला मुर्मू, बुबाई दास, सब्य साची नायेक, मिथुन कर, मनोरंजन महतो, विजय गोस्वामी, अर्जुन हेंब्रम,दाखिन किस्कू,कोकिल माइती समेत अन्य उपस्थित थ



