गालूडीह: जमशेदपुर के ज़िला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कालचिति पंचायत के बांधडीह में चार गांव के 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर राजकुमार सिंह ने कहा कि शीत लहर को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आग्रह किया था.(नीचे भी पढ़े)
ठंड से वृद्ध वृद्धाओं, दिव्यांगों और असहायों को निजात दिलाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष घाटशिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ज़िला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू के आग्रह पर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जाता है. इस मौके पर उप मुखिया सुजन मन्ना, उप मुखिया रूपेश दुबे, जगदीश अग्रवाल, अनिरुद्ध कैबर्त, अर्जुन भुइयां समेत अनेक लोग उपस्थित थे.




