गालूडीह: गालूडीह के हाटचाली के पास रविवार को एक घर में सुबह के समय अचानक आग लग गई. इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. तभी चारों तरफ से लोग ने हाथ मे बाल्टी लेकर दौड़े. घर में आग लगने से पूरे गालूडीह में अफरा तफरी मच गई. आग भयानक रूप ले चुका था. अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो दूसरे घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लेती. राहत की बात यह है कि जब आग लगी तब परिवार के कोई भी सदस्य घर पर नहीं थे. जानकारी के अनुसार कि जिस घर मे आग लगी उक्त घर का मालिक गालूडीह निवासी लाल नामक एक व्यक्ति का है. (नीचे भी पढ़े)

घर में जितेंद्र साव अपने परिवार के साथ पर भाड़े रहता है. जब आग लगी तब परिवार के लोग घर पर नहीं थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में सुबह पूजा के दौरान पूजा स्थल पर दीया जलाया गया था. इसी दौरान किसी तरह आग लगी होगी. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के करीब 10 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई. बता दें कि आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. वहीं सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाका अपने दल बल के साथ हाटचाली पहुंचे. साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी तत्काल को सूचना दी गई. हालांकि स्थानीय लोगों ने हाटचाली के सामने स्थित एक सोलर जलमीनार से पाइप लगाकर पानी का व्यवस्था किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.



