अनिल कुमार/बोकारो : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को बेरमो के चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में 2 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को बेरमो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत जोरुवा से तेलो जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया. 2 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित उक्त 7.75 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का श्री महतो ने नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया. बताते चलें कि जोरुवा मोड़ से तेलों जाने वाली ग्रामीण सड़क अत्यंत जर्जर हो गई थी, जिसके निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग काफी समय से करते आ रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
मंत्री जगन्नाथ महतो की पहल पर इसका प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



