जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने अधिवक्ताओं की विभिन्न मांग को लेकर रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं कि राज्य भर के वकील सोमवार और मंगलवार दो दिन के लिए न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे. बार काउंसिल के आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी. जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबस्ट ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर जमशेदपुर के वकील दो दिन सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य में शामिल नहीं होंगे.(नीचे भी पढ़े)
बता दे कि इससे पूर्व भी शुक्रवार और शनिवार को अधिवक्ता अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा था. इससे अदालती कार्य बाधित होगा. स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्ण ने कहा है कि सात जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय को समय के अंदर पुरी करने और अधिवक्ताओं की मांग को जोड़ते हुए बर काउंसिल को अवगत कराया जाय. इसके लिए दो दिनों की मोहल्लत दी गई हैं. मंगलवार की शाम पुन : बैठक रखा गया हैं. बैठक में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जायेगा.



