जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को उर्दू स्कूल में कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन पुलिस इंस्पेक्टर सह टेल्को थानेदार रण विजय शर्मा ने किया. समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए रणविजय शर्मा ने कहा कि आज आधुनिक शिक्षा का युग है जिसमें कंप्यूटर की बहुत महत्ता है और उर्दू स्कूल ने इसकी उपयोगिता को समझते हुए आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया यह स्वागत योग्य है. इसके लिए स्कूल प्रबंध समिति और शिक्षक बधाई के पात्र हैं. मुझे यह देखकर प्रसन्नता हो रही है के टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ मिलकर दिनोंदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यहां के बच्चे उर्दू और हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं . और आगे यह जानकर खुशी हुई कि यहां के पास आउट बच्चे अमेरिका ,जर्मनी, कनाडा, इंग्लैंड ,दुबई ,सऊदी अरब जैसे प्रगतिशील देशों में अपने स्कूल और अपने देश भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. यहां के बच्चे देश और विदेश में साइंटिस्ट, इंजीनियर ,डॉक्टर और मैनेजमेंट में अपनी सेवा दे रहे हैं . विदित हो के टेल्को उर्दू स्कूल में प्राइमरी स्कूल से उच्च विद्यालय तक की शिक्षा उपलब्ध है और झारखंड सरकार के एकेडमिक काउंसिल से मान्य है. इसके सर्टिफिकेट की देश और विदेश में मान्यता है.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान, सीनियर एक्सक्यूटिव मेंबर मोहम्मद अलीम अख्तर, टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के सचिव एहसान अहमद सिराजी, संयुक्त सचिव मुख्तार अहमद ,कोषाध्यक्ष खुर्शीद अनवर ,टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक, उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक खालिद हुसैन ,उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शगुफ्ता नाज तथा शिक्षक तैयब हुसैन, बदरुद्दूजा, अरुण सिंह, मोहम्मद कलाम, नुसरत कमर ,तलत परवीन, साबिरीन फातिमा, इशरत परवीन, नजराना हसीन, इफत फातिमा, शबाना आजमी, निखत परवीन, नाज़नीन परवीन, कश्मीरा रजि, राफिया शादाब और समाजसेवी सोहेल खान राजू ,आमिर सोहेल ,बारीनगर के पूर्व उप मुखिया नजर इमाम , शेर अली ,आकिफ इम्तियाज, मोहम्मद खालिद, इत्यादि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक खालिद हुसैन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के सचिव एहसान अहमद सिराजी ने किया. स्वागत टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजउद्दीन खान ने किया.




