जमशेदपुर :बागबेड़ा में एक सामाजिक संस्था सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल एकेडमी के द्वारा रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया. इस शिविर में डॉ प्रकाश हालदार एक सौ मरीजों की स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी.(नीचे भी पढ़े)
शिविर में अधिकतर मरीज कुपोषण, रक्त की कमी, जोड़ दर्द, पेट रोग, शिशु रोग, चर्म रोग से प्रभावित पाए गए. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुजीत साहू सहित छत्तीसगढ़ समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूरन वर्मा, अधिवक्ता दीपक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल वर्मा तथा दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.




