अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर खेलाचंडी मैदान में जुटी महिलाओं द्वारा वहां प्रार्थना सभा के आयोजन को स्थानीय लोगों ने रोकवा दिया. सूचना पाकर पहुंची गोमिया पुलिस ने प्रार्थना सभा को रोकवाते हुए मामला सलटाया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि रविवार को देवीपुर खेलाचंडी मैदान में सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाएं ईसा मसीह में आस्था व्यक्त करते हुए प्रार्थना सभा करने का प्रयास कर रही थीं, तभी स्थानीय ग्रामीण जय श्रीराम का नारा लगाते हुए वहां पहुंच गये एवं उक्त कार्यक्रम को रोकवा दिया. घटनाकी सूचना मिलने पर वहां पहुंची गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन दल-बल के साथ वहां पहुंचे एवं प्रार्थना सभा को बंद कराते हुए मामला शांत करा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने इस संबंध में गोमिया थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि गांव के एक व्यक्ति के यहां विगत कई महीनों से चंगाई सभा के जरिये धर्मांतरण कराने की गतिविधि चलाई जा रही थी, जिसमें विष्णुगढ़, हजारीबाग, तुलबुल, होसिर, साड़म, गोमिया, कथारा बांध आदि क्षेत्रों के महिलाओं की भीड़ जुटाई जा रही थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियां रोकने की मांग भी की गयी है.(नीचे भी पढ़ें)
प्रार्थना सभा में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि वहां आकर प्रार्थना करने से पुरानी से पुरानी बीमारी दूर हो जाती है, सभी कष्टों का निवारण हो जाता है. वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि होसिर में महिलाओं की भीड़ जुटने की सूचना मिलने पर हमलोग कार्रवाई करते हुए वहां से महिलाओं को हटा दिया है. अब जांच के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.



