
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग कर रहे बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले व्यक्ति की बाइक रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. यह दुर्घटना साकची के गुरुद्वारा के पास घटी है. इस घटना में बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले नवीन कुमार का पैर टूट गया है. सिर पर गंभीर चोट लगी है. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल नवीन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताते हैं कि नवीन कुमार बाइक से साकची चाय पीने आए थे तभी यह हादसा हुआ.





