• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 8, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 9th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 9 जनवरी 2023

Horoscope Know Your Day Monday 9th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 9 जनवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। आपको जल्द-से-जल्द अपने भावनाओं को कंट्रोल में करने और डर से छुटकारा पाने की आवश्यकता है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें, लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है।

वृष राशि
अपने वजन पर कंट्रोल रखें और जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। एकतरफा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप अधिक खुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। पार्टनर आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। जिसको आपकी जरुरत है। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

कर्क राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। ऐसी जानकारी उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। शादिशुदा जिंदगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की आवश्यकता है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को शानदार बना देगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएं समाप्त करने में भी सफल रहेंगे। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। काफी समय बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, केवल प्यार हो।

कन्या राशि
बेकार के सोच में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपकी मनोकामनाएं दुवाओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी ओर आयेगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। जो लोग आपके बेहद करीब हैं, वे आपका नजायज लाभ उठा सकते हैं। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पायेगा। जिसकी वजह से आपको नाराजगी होगी। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। किसी शानदार याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की विवाद थम सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें।

तुला राशि
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आत्मविश्वास की कमी को स्वयं पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी उन्नति में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है‌ आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आयेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज आप एक बार फिर समय से पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के यादों को अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
स्वयं को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीजों से दूर रहें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो नाराज हो जाते। नये विचार लाभदायक साबित होंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं।

धनु राशि
आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन मंगलमय बना सकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को गहराई से छूयेगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि
अकेलेपन की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक सामग्री की ही खरीदारी करें। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। रोमांस को झटका लगेगा और आपके बहुमूल्य उपहार भी भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय बर्वाद कर सकते हैं। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

कुंभ राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को शानदार बना देगा। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय की खराब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में लगती हैं। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है।

मीन राशि
नशे की लत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का विचार आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

June 8, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Next Post

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 9th January 2023 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

jamshedpur accident – मानगो एनएच पर हादसा, बड़ी गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, देखिये-video

jamshedpur accident - मानगो एनएच पर हादसा, बड़ी गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, देखिये-video

adityapur theft : आदित्यपुर में चोरों ने किया चार दुकानों में हाथ साफ, 10 हजार नकदी समेत खाने का सामान ले उड़े चोर

adityapur theft : आदित्यपुर में चोरों ने किया चार दुकानों में हाथ साफ, 10 हजार नकदी समेत खाने का सामान ले उड़े चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur suspected death in sakchi : साकची में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में मृत हालत में मिला शव

Jamshedpur suspected death : सीतारामडेरा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur suspected death in sakchi : साकची में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में मृत हालत में मिला शव

Jamshedpur suspected death : सीतारामडेरा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur accident : टेल्को थाना क्षेत्र में दो कारों की जोरदार टक्कर, शराब के नशे में वाहन चला रहे थे युवक

Jamshedpur red cross health camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम पहुंची सबर ग्राम दारिसाई, सबर बच्चों के साथ ही गांव के सारे लोग मिले कुपोषित, ग्रामीणों की जांच कर दी गई दवाइयां

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News